फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से हुई थी एयर फोर्स जवान की मौत

विज्ञापन
kanpur dehat dead - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी एयर फोर्स जवान अंकित सिंह यादव की हालत बिगड़ने पर परिजन शनिवार को जिला अस्पताल में ले गए था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया। इधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। कानपुर से आए वायु सैनिकों ने सलामी दी। इसके बाद कालपी के यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह यादव का बेटा अंकित सिंह यादव (28) एयर फोर्स में 2013 में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती कोयंबटूर में थी। मां बेबी यादव की 28 फरवरी को मौत होने पर वह घर आया था। लॉकडाउन के कारण उसने अपना अवकाश काल बढ़वा लिया था। शनिवार की सुबह परिवार के साथ बैठा था कि अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा और हालत बिगड़ने लगी।
इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल चंद शेखर दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एयर फोर्स के अधिकारियों को सूचना दी गई। कानपुर से एयर फोर्स के अधिकारी व जवान पहुंचे और कालपी यमुना घाट ले जाकर सलामी दी। कालपी के यमुना घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पिता राम सिंह और बहन पूजा का रो-रो कर बुरा हो गया। स्थानीय लोग सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें