फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कानपुर-इटावा हाईवे किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

Wed, 03 May 2023 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मयंक कुछ समय पहले तक गोरखपुर की एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव डेरापुर के मवईमुक्ता गांव के सामने कानपुर-इटावा हाईवे किनारे पड़ा मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में डेरापुर के मवईमुक्ता गांव के पास हाईवे किनारे मंगलवार को युवक का शव तिरपाल से ढका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम में युवक के शरीर के भीतर और बाहर कई चोटें मिली है।

विज्ञापन

युवक सोमवार की रात जिस दोस्त के साथ गया था, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरौर के थनवापुर गांव का निवासी मयंक तिवारी (22) वर्तमान में परिवार के साथ अकबरपुर में पोस्टमार्टम हाउस के पास भुगनियापुर रोड पर रहता था।
मयंक कुछ समय पहले तक गोरखपुर की एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव डेरापुर के मवईमुक्ता गांव के सामने कानपुर-इटावा हाईवे किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर सीओ रविकांत गौड़, थाना प्रभारी आदेश चंद्र पहुंचे।

विज्ञापन

तलाशी ली तो पहचान पत्र नहीं मिला, लेकिन हाथ की कलाई पर मयंक नाम गुदा हुआ था। पुलिस छानबीन करते हुए मयंक के गांव हुई। सूचना पर मां रीता मौके पर पहुंचीं और शव की शिनाख्त बेटे के रूप में की। मयंक का शव देख मां, भाई विवेक, विनीत व विशेष का रोकर बुरा हाल था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मयंक की मां ने बताया कि बेटे का एक साथी है, रात में उसके साथ था। वहीं ट्रैक्टर पर भूसा लादने के लिए बेटे को डेरापुर ले गया था। बेेटे के पास फोन नहीं था। उन्होंने साथी को फोन किया, तो उसने कहा कि मयंक को अभी ओवरब्रिज के पास छोड़ा है।
विज्ञापन

इसके बाद से बेटे का कोई पता नहीं था। इस पर पुलिस ने साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में पेट व सीने व शरीर के भीतरी अंगों पर चोटें मिली हैं। सीने की हड्डी भी टूट मिली है। सीओ ने बताया कि परिजनों ने मौखिक आरोप लगाए हैं। तहरीर नहीं दी है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें