फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : ससुराल स्थित तालाब में मिला युवक का शव, साले ने की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। रसूलाबाद असालतगंज निवासी एक युवक का शव उसकी ससुराल गजनेर क्षेत्र के पतरा गांव स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। वहीं, युवक के शव की शिनाख्त उसके साले ने की।
विज्ञापन

रसूलाबाद असालतगंज निवासी दिनेश कुमार (42) की शादी गजनेर क्षेत्र के पतरा गांव में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी सोनी देवी, बेटा मनोज (17), लल्ला (8), बेटी रोशनी (10) है। दिनेश के अधिक शराब पीने के चलते अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था।
मंगलवार सुबह पतरा गांव स्थित तालाब में एक युवक का शव उतराता दिखा। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया तो पतरा गांव निवासी सोनी के भाई सरवन ने उसकी पहचान अपने जीजा दिनेश कुमार के रूप में की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव देखने में तीन दिन पुराना लग रहा है।
दिनेश अपनी पत्नी सोनी को एक माह पहले नबीपुर स्थित साली के घर पर छोड़कर चला गया था। इसके बाद सोनी मायके आ गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शराब का लती होने के चलते दिनेश के प्रति किसी में सहानुभूति नहीं थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें