फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः फंदे से लटका मिला विधि छात्र का शव, परिजनों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
दीपेंद्र कटियार का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के कन्हैया नगर निवासी विधि छात्र का शव शुक्रवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अकबरपुर के कन्हैया नगर निवासी हरनाम कटियार वकील हैं। वह मैथा तहसील में वकालत करते हैं। उनका बड़ा पुत्र दीपेंद्र कटियार (28) अकबरपुर कस्बे के सरला द्विवेदी विधि महाविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
वह पिता के कार्य में सहयोग भी करता था। शुक्रवार शाम घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। वह घर में वह अकेला था। परिवार के लोग एक दुकान के उद्घाटन में गए थे। उनके घर लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

कई बार पुकारने के बाद भी आवाज न आने पर खिड़की से देखा तो दीपेंद्र फंदे से लटका दिखा। दरवाजा तोड़कर दीपेंद्र को फंदे से उतारा और ताऊ बाबूलाल कटियार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टर निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विनोद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें