फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: तीन घंटे डीसीएम सड़क पर घुमाते रहे, सात हजार रुपये मांगने पर दो सिपाही निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 26 Jun 2026 04:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में सात हजार रुपये की रिश्वत न देने पर डीसीएम चालक को तीन घंटे बंधक बनाकर घुमाने वाले दो यातायात पुलिस सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में अकबरपुर ओवरब्रिज के पास एक डीसीएम चालक को रोक कर यातायात पुलिस के दो जवानों ने सात हजार रुपये की मांगे। न देने पर उसे तीन घंटे तक सड़क पर घुमाया। मामले की जानकारी पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित किया है। एटा जिले के थाना रिजौर क्षेत्र के मिर्जापुर साई निवासी डीसीएम चालक हनुमान शर्मा ने पुलिस को अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन

बताया कि 21 जून को वह रात में कानपुर की ओर जा रहा था। अकबरपुर पुल से पहले यातायात पुलिस के सिपाही देवेंद्र सिंह ने उसकी डीसीएम रुकवा ली। इसके बाद उसने सादे कपड़ों में सिपाही को बुला लिया। दोनों उसकी डीसीएम में बैठ गए और सात हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपये न देने पर वह वाहन को थाने में बंद कराने की बात कहते रहे।

विज्ञापन

अलग-अलग सड़क पर डीसीएम घुमाते रहे
आरोप लगाया कि इस दौरान करीब तीन घंटे अलग-अलग सड़क पर डीसीएम घुमाते रहे। इस बीच एक डायल 112 की गाड़ी आने पर दोनों गाड़ी से कूदकर भाग गए। मामला एसपी के संज्ञान में पूरे मामले की जानकारी की गई। जिस पर सादे कपड़े वाले सिपाही की पहचान देवेंद्र चाहर के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि यातायात पुलिस के दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सिकंदरा को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें