फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कुएं में कूदी बहू, बचाने के लिए जेठ भी कूदा, दोनों की मौत से मचा कोहराम

Tue, 16 Sep 2025 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के चमरौआ के मजरा बलवंतपुर में मंगलवार की दोपहर नाराज होकर बहू घर के पास सूखे कुएं में कूद गई। जानकारी पर बचाने के लिए जेठ भी कुएं उतर गए। कुएं में जहरीली गैस होने से दोनों की मौत हो गई। बलवंत निवासी गिरेंद्र की पत्नी कविता (32) किसी बात से नाराज होकर घर के बाहर बने कुएं में कूद गई। यह देख घर पर मौजूद जेठ नरेंद्र (40) उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गए। दोनों के कुएं में कूदने की जानकारी पर मंगलपुर थाना पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाल सीएचसी हवासपुर ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद महिला कुएं में कूदी थी। जेठ व बहू की कुएं में जहरीली गैस होने से मौत हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें