फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक की मौत, दो खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। चौरा गांव के निकट शनिवार को सुबह खड़े ट्रक में पीछे से डंपर घुस गया। इससे डंपर का खलासी घायल हो गया। घायल को बाहर निकालते समय पीछे से एक दूसरा ट्रक डंपर में घुस गया। इससे ट्रक के चालक की मौत हो गई और खलासी घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक डंपर घुस गया। इससे डंपर का खलासी थाना हसैनी-उन्नाव के मियागंज निवासी सैदू (40) घायल हो गया। घायल को डंपर से निकाला रहा था। तभी गोरखपुर से झांसी जा रहा ट्रक डंपर में पीछे से घुस गया।
इससे ट्रक का चालक थाना बांसगांव गोरखपुर के गढ़ेना गांव निवासी रामाशीष यादव (40) और खलासी थाना ठूठीबरी महाराजगंज के चटिया गांव निवासी हरेंद्र सिंह यादव (19) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने रामाशीष यादव को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सैदू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें