शिवली (कानपुर देहात)। विक्रमपुर गांव के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद चौकी प्रभारी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। कानपुर देहात और आसपास के जिलों में मृतक का फोटो और हुलिया भेजा गया है।
शिवली के भाऊपुर को जाने वाले मैथा मार्ग में विक्रमपुर गांव के पास पेड़ों के झुरमुट के नीचे 13 सितंबर को युवक का शव मिला था। उसके दोनों पैर कपड़े से बंधे थे। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की भारी वस्तु से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।