रूरा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के गदनपुर गांव के एक युवक ने बनीपारा ग्राम प्रधान के दो बेटों के खिलाफ राइफल की बट मारकर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गदनपुर गांव निवासी आशीष पांडेय ने बताया कि शनिवार की शाम चचेरे भाई शिवम पांडेय के साथ बनीपारा गांव के कोटेदार सुरेश के यहां राशन लेने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में बनीपारा ग्राम प्रधान विनोद तिवारी के बेटे श्याम जी तिवारी व मोहित तिवारी मिल गए। दोनों ने पुरानी खुन्नस को लेकर उसे रोक लिया और रायफल लेकर दौड़ा लिया। रायफल की बट मारकर उसे घायल कर दिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष विद्या सागर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्जकर छानबीन की जा रही है।