फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। मडनापुर माइनर में एक अज्ञात युवक का बोरी मेें बंद शव मिला। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के गले में दबाव निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम बिसोहा बरगदियापुरवा के किसान खेत पर फसलों की रखवाली कर रहे थे। तभी बिसोहा बंबे से मडनापुर जाने वाले माइनर में एक बोरी दिखाई दी। किसानों ने पास जाकर देखा तो उसमें हाथ बाहर नजर आया। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव मौके पर पहुंचे और बोरी निकलवा कर देखा। उसमें लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। युवक के शरीर पर इनर, बनियान, जैकैट व जींस है। थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव ने बताया कि शव एक या दो दिन पुराना लग रहा है।
वहीं, मलासा गांव के निकट सोमवार को झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
झांसी-कानपुर रेल मार्ग के खंभा संख्या 1302 के 12 से 14 के मध्य एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक के बदन पर हाफ नीली शर्ट व काला जींस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें