फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या का अंदेशा

विज्ञापन
इकघरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास लावारिस खड़ी बाइक। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। इकघरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को एक अधेड़ का शव मिला। नजदीक ही बाइक खड़ी मिली। आरटीओ पंजीयन में बाइक चंपतपुर सचेंडी कानपुर निवासी प्रदीप कुमार शुक्ला की निकली। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डाउन रेलवे ट्रैक के पास 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। गैंगमैन अजय कुमार ने स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र कुमार को सूचना दी। इसके बाद दरोगा विनय सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के पास कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला। इस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव पड़े होने के स्थान से लगभग सौ मीटर दूर एक बाइक लावारिस मिली।
बाइक में लगे बैग में चाबी व चश्मा मिला। मृतक के शरीर पर खाकी जैकेट व काला लोअर मिला है। दाहिने हाथ की अंगुली में लोहे का छल्ला मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। दरोगा ने बताया कि बाइक के पंजीयन नंबर की पड़ताल में पंजीयन प्रदीप कुमार शुक्ला निवासी चंपतपुर सचेंडी कानपुर नगर का पता चला है। दिए गए पते पर संपर्क किया जाएगा। बाइक के पीछे की नंबर प्लेट पर पुलिस का लोगो भी है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें