फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की गला दबाकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। तिस्ती गांव में मौसी की शादी में कल्याणपुर कानपुर से शामिल होने आए दो वर्षीय बालक की खेतों में ले जाकर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। इस दौरान वहां से निकल रहे एक किशोर ने देख लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तिस्ती गांव निवासी योगेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बेटी कंचन की शादी 26 फरवरी को थी। इसमें शामिल होने कल्याणपुर कानपुर से बड़ी बेटी अनुपम अपने दो वर्षीय बेटे आयुष के साथ आई थी। आयुष शुक्रवार की शाम पांच बजे घर के बाहर दरवाजे के पास खेल रहा था। तभी गांव का ही सोनू सिंह उसे बहलाकर लाही के खेत में ले गया।
वहां उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुन निकल रहे गांव के ही आशीष उर्फ बबली ने आरोपी ने शोर मचाते हुए पकड़ने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्चे के हत्या के प्रयास के आरोपों की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट में हत्या के प्रयास का कारण नहीं बताया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें