फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। कोतवाली क्षेत्र के खखरा नहर पुल के पास कार सवार युवक से बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। युवक दो मुंहा सांप खरीदने खखरा पुल पर पहुंचा था। नौ लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उरई जालौन के मंडोरा गांव निवासी रविंद्र कुमार वर्मा एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी कंपनी में आगरा के रामशरण एरिया मैनेजर हैं। उन्होंने खखरा के पास दो मुंहा सांप का कारोबार होने की बात कही। कहा कि वहां से सांप खरीदकर लाने के बाद दोगुने दाम में बिक जाएगा।
उनके बताए अनुसार वह गुरुवार को रूरा में उनके परिचित राज कुमार उर्फ सिंह साहब को लेकर शिवली के खखरा नहर पुल पर पहुंचा। वहां बाइकों पर सवार खखरा गांव के दिनेश पाल, नरेंद्रनाथ, आकाश नाथ, दिनेश नाथ, नाला प्रतापुर के सुनील सिंह, कुलदीप, पंकज सिंह और हथिका गांव का समन नाथ मिला। सभी ने मारपीट कर कार में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। चौकी प्रभारी सीताराम निरंजन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें