फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक सहित चार की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। कोतवाली पुलिस ने एक स्कूल के संचालक समेत चार लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली है। थाना प्रभारी ने बताया कि चारागाह की करीब आठ बीघा जमीन पर देवीपुर गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल चलाने वाले वासुदेव पाल को तहसील प्रशासन ने भूमाफिया घोषित किया है।
विज्ञापन

आला अफसरों के निर्देश पर गुरुवार को वासुदेव की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जमीन पर कब्जे के मामले में तहसीलदार मैथा ने वासुदेव के खिलाफ आरसी भी जारी की है। बीते दिनों तहसील कर्मियों ने उसे गिरफ्तार भी किया था। बकौल थाना प्रभारी बैरी सवाई के शराब माफिया सूर्यभान और चंद्रभान व मैथा रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले छोटू को भी हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। इन सभी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जाएगी।
एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया चारागाह की सरकारी जमीन पर कब्जा कर स्कूल खोलने पर संचालक वासुदेव पाल के खिलाफ कई स्तर पर कार्रवाई हो रही है। साथ ही स्कूल की मान्यता निरस्त करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही मान्यता निरस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें