कानपुर देहात। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण में रविवार को आपसी मनमुटाव भूलकर तीन लोग पत्नी के साथ रहने को तैयार हो गए। वहीं, 42 मामलों में पुलिस अफसरों और काउंसलरों ने अगले तारीख दी है। नई किरण प्रोजेक्ट से जिले में बिखरे हुए परिवारों को एक करने का प्रयास पुलिस अफसर कर रहे हैं। इसके तहत पति और पत्नी के विवादों को पुलिस अफसर और काउंसलर सुनते हैं। पति और पत्नी दोनों के बातचीत कर दोनों में समझौता कराने की कोशिश की जाती है।
रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण में 45 मामले सुनवाई के लिए आए। इनमें तीन मामलों में पुलिस अफसर काउंसलरों ने समझौता कराया। पति-पत्नी गिले-शिकवे भूलकर एक साथ रहने को राजी हो गए। कार्यक्रम महिला थानाध्यक्ष अश्वनी पाल, दरोगा रीना सिंह, काउंसलर सूबेदार सिंह, प्रेम सिंह, कंचन मिश्रा, आरपी यादव, माया कोरी मौजूद रहे।