फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन में 10 लाख बरामद, दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। पुलिस ने शुक्रवार रात में एक वैन में 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। वैन में सवार युवक नगदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने वैन और नगदी को कब्जे में लेकर युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि रसूलाबाद चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक वैन को रोका गया। चेंकिग में वैन में 10 लाख रुपये बरामद हुए। वैन में सवार बिधूना, औरैया निवासी राजेश और बंथरा बिधूना के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बकरियां बेचने पर यह राशि मिली है। बकरियां कहां और किसको बेची, इस बारे में दोनों युवक कुछ नहीं बता सके। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें