फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से तेल निकालते चालक समेत दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के पास हाईवे पर राइस तेल के टैंकर से तेल निकालते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चिल्ला निवासी टैंकर चालक वेदप्रकाश ने बताया कि वह टैंकर में राइस तेल हरियाणा से लेकर रनियां की मंटोरा फैक्टरी आ रहा था। कुंदनपुर गांव के पास टैंकर खड़ा करके गांव के मानवेंद्र उर्फ मोनू 20-20 लीटर के तीन कैन लेकर आ गए। इसके बाद वह और कुंदनपुर का मानवेंद्र उर्फ मोनू टैंकर से कैनों में तेल भरने लगे। तभी सबइंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने उन लोगों को दबोच लिया। सबइंस्पेक्टर के मुताबिक मामले में अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 लीटर राइस ऑयल, दो खाली ड्रम व एक टैंकर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें