झींझक (कानपुर देहात)। सिंहपुर गांव में शनिवार रात किसान छोटे लाल राजपूत (60) ने घर के पीछे लगे आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। रविवार की सुबह परिजनों ने शव को फांसी पर लटका देखा। परिजनों के मुताबिक छोटे लाल मानसिक तनाव में चल रहे थे।
उमा शंकर ने बताया कि पिता छोटेलाल राजपूत कई महीनों से मानसिक तनाव में थे। उनका मनोचिकित्सक से इलाज कराया गया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। शनिवार रात पिता घरवालों को बताए बिना ही घर से निकल गए। घर के पीछे स्थित तालाब के किनारे लगे आम के पेड़ से फांसी लगा ली। गांव के एक शख्स ने छोटे लाल को फांसी पर लटकता देख उसे सूचना दी। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से छोटे लाल के शव को फंदे से नीचे उतरवाया।