फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर के शक में भिखारी को पीटने वालों पर रिपोर्ट दर्ज ,

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बच्चा चोरी की अफवाह में मंगलवार को नबीपुर में भिखारी को पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद व 10-15 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वीडियो के माध्यम से बाकी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के स्वरूपपुर गांव निवासी किसान राजेंद्र का बेटा रवि (12) मंगलवार की शाम बकरी चरा रहा था। राजेंद्र के मुताबिक, झाड़ी बाबा मंदिर के पास एक युवक ने रवि को दौड़ा लिया। रवि के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उक्त युवक को दबोच लिया। भीड़ ने युवक को डंडे से पीटा था। पुलिस उसे भीड़ से बचाकर कोतवाली ले गई थी। एसपी अनुराग वत्स ने पिटाई करने वालों पर एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए थे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रायगढ़ (छत्तीसगढ़) निवासी भुल्लू उर्फ बुलऊ (35) बताया। वह ट्रेनों में भीख मांगता है। पुखरायां स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और रास्ता भटक गया। झाड़ी बाबा मंदिर के पास पहुंच गया, जहां पर बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने उसे पीट दिया।
बुधवार को जैनपुर चौकी के हेड कांस्टेबल चरन सिंह ने स्वरुपपुर के राजेंद्र, घनश्याम, राधेश्याम, महेंद्र, रघुनाथ, संजय सिंह, विश्वनाथ समेत 10-15 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पिटाई का वीडियो देखकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नामजद राजेंद्र कश्यप, धरऊ के लाला उर्फ मकबूल, महेश कुमार, संतोष कुमार कश्यप, नबीपुर के शानू व नौशाद शामिल हैं। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें