फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बनकर फोन करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दरोगा बनकर फोन से वसूली करने का आरोपी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस ने दरोगा बनकर ट्रक मालिकों को फोन करके उनके खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक कानपुर नगर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस का लोगो व हूटर लगी एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पकड़ा गया युवक नसीम ढकनापुरवा, टीपी नगर, कानपुर का रहने वाला है। उसने 7 जुलाई को झांसी निवासी ट्रक मालिक आशुतोष को फोन करके कहा कि उनके ट्रक से लालपुर में एक छात्र की मौत हो गई है। उनके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नसीम ने अपने को लालपुर चौकी इंचार्ज पंकज मिश्रा बताया। ट्रक मालिक को कार्रवाई से बचने के लिए एक बैंक का खाता नंबर देकर उसमें चार हजार रुपये डालने के लिए कहा। रुपये न डालने पर रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दी।
इधर, ट्रक मालिक आशुतोष ने एसपी को फोन करके पूरी जानकारी दी। एसपी ने पड़ताल कराई तो मामला संदिग्ध निकला। उन्होंने खुलासे के लिए सीओ अर्पित कपूर को निर्देश दिए। इसके बाद एसएसआई दिनेश कुमार की टीम खुलासे के लिए लगाई गई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह लालपुर क्षेत्र के बदनाम गुझिया होटल के पास से नसीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताया कि युवक अक्सर ट्रक मालिकों को फोन करके उनकी गाड़ी से दुर्घटना होने की बात कह रुपये की मांग करता था। युवक पर भोगनीपुर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। उसे जेल में आरटीओ के नाम से लोग जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें