फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: इंटरसिटी की चपेट में आने से दंपती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 23 Oct 2024 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur Dehat News: इंटरसिटी की चपेट में आने से दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर मंडी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ।
विज्ञापन
दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर कस्बा के मंडी मोड़ रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार देर रात कानपुर से झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव के दंपती की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन की भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू निवासी सोम शुक्ला (36) भोगनीपुर स्थित एककार शोरूम में काम करता था। उसकी ससुराल भोगनीपुर थाना क्षेत्र के रैगवां में है। बुधवार देर रात को सोम शुक्ला व उनकी पत्नी श्वेता शुक्ला पुखरायां कस्बा स्थित मंडी मोड़ रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर कानपुर से झांसी जा रही इंटरसिटी ट्रेन से टकरा गए। रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1288/15-16 के पास उनके शव पड़े मिले। इस बीच वहां पहुंचे कार एजेंसी के कर्मचारी अवधेश कुमार ने शव की शिनाख्त साथी कर्मचारी के रूप में करके घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे रैगवां निवासी मुन्ना द्विवेदी व उनके भतीजे शिवम सहित अन्य ससुरालीजन व परिजन मौके पर पहुंच गए। जीआरपी चौकी प्रभारी पुखरायां अरविंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया दंपती के आत्महत्या करने की संभावना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें