फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते औसत अंक देकर कक्षा पास करने की तैयारी

विज्ञापन
मैथा में लोगों को मास्क वितरित करते डीएम व एसपी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना वायरस से लड़ने में पुलिस अब डॉक्टरों का साथ देगी। बीट सिपाही कोरोना वायरस के संदिग्धों पर नजर रखेगी। जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाएगी। एएसपी अनूप कुमार को कोरोना वायरस से निपटने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के लिए नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने पुलिस लाइन में कोराना वायरस के फैलने को लेकर सभी थानाध्यक्षों व सब इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की। पुलिस कर्मियों को साफ-सफाई रखने व सजगता बरतने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्षों से कहा कि सभी बीट के सिपाहियों का अलर्ट करें। वह गांवों में नजर रखें। अगर कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उसकी जानकारी रखें।
अगर किसी व्यक्ति में संदिग्ध लक्षण मिलने की सूचना मिलती है तो उसके पास तत्काल पहुंच कर उसे अलग कमरे में रखें। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम में दें। कोरोना से ग्रसित व्यक्ति को छिपाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करें। लक्षण पाए जाने पर जांच अवश्य कराई जाएगी।
विज्ञापन

जर्मनी से यात्रा कर लौटे युवक का परीक्षण
राजपुर कस्बे का एक युवक कंपनी के काम से जर्मनी गया था। वापस आने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल युवक के घर पहुंची। वहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालांकि उसमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद टीम वापस लौट आई।
राजपुर कस्बे का रहने वाला एक युवक परिवार के साथ देहली फरीदाबाद में रहता है। युवक एक कंपनी में नौकरी करता है। 16 नवंबर 2019 को काम के सिलसिले में वह जर्मनी गया था। सात मार्च को वह दिल्ली लौटा। रविवार को युवक डेरापुर क्षेत्र अपने पैतृक गांव पहुंचा। युवक के आने की सूचना लखनऊ से सीएमओ कार्यालय को दी गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंची। युवक का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उससे अहम जानकारी ली। डब्लूएचओ के नरेंद्र सिंह यादव व राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि युवक व उसके परिवार सहित मिलने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। युवक व अन्य लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
डीएम और एसपी ने बांटे मास्क
शिवली मंगलवार को डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने व्यापार मंडल सिवनी के पदाधिकारियों के सहयोग से तहसील दिवस मेें आए 40 फरियादियों को मास्क बांटे। डीएम ने कहा की सजग होकर किसी भी बीमारी से निपटा जा सकता है। इस दौरान एसडीएम राम शिरोमणि, तहसीलदार राम शंकर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री, रजनीश, टीटू पटवा, अजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मोनू चंदेल, श्याम गुप्ता, सोनू यादव, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। डीएम ने शिवली सीएचसी में जुकाम, खांसी व बुखार मरीजों के लिए बनाए गए फ्लू डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के लिए आरक्षित किए गए दो वार्डों की व्यवस्थाएं भी जांची। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, चिकित्सा अधीक्षक सिद्धार्थ पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें