फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसरायां गोआश्रय स्थल में बनेगा गोबर लठ्ठा

विज्ञापन
बिलसरायां गो आश्रय स्थल के लिए सचिव को 51 हजार की आर्थिक मदद देते सीडीओ, डिप्टी सीएमओ, एएसपी व एसडीए? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिलसरायां गो आश्रय स्थल में गोबर लट्ठा बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने जनसहयोग से जुटाए गए 51 हजार रुपये बिलसरायां के ग्राम सचिव को दिए। जल्द मशीन मंगवाकर गोबर लट्ठा बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

गो आश्रय स्थलों में रखे गए मवेशियों को दाना-भूसा के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है। गोआश्रय स्थल को स्वालंबी बनाने के प्रयास भी शुरू किए गए हैं। मंगलवार को तहसील सभागार में सीडीओ जोगिंदर सिंह, एएसपी अनूप कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने आर्थिक मदद ग्राम सचिव अवधेश सिंह व प्रधानपति ओम प्रकाश को दी। बिलसरायां गोआश्रय स्थल में गोबर लट्ठा बनाने वाली मशीन जल्द मंगवाई जाएगी।
इसके बाद कोयला चूरा व गोबर मिलाकर गोबर लट्ठा तैयार किए जाएंगे। ग्राम प्रधान रामबेटी ने बताया कि गोबर लट्ठा लकड़ी का विकल्प है। कीमत कम होने से इसकी बाजार में मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें