फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बचाओ महारैली में शामिल होने को कांग्रेसी रवाना

विज्ञापन
रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होते कांग्रेसी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कांग्रेसी महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। सरकार की नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर नई दिल्ली में भारत बचाओ महारैली है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में बैठक की। इसमें ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसियों के महारैली में पहुंचने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में सरकार के विरोध में भारत बचाओ महारैली का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। शुक्रवार को तीन सौ कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।
बैठक में शमीम कुरैशी, अमर सिंह, रोहित कटियार, ललित पाल, बलराम चौहान, सुरेश सक्सेना, संजय कुमार, कृष्णकांत द्विवेदी, रामनरायण सिंह, गोविंद पांडेय, अखिलेश द्विवेदी, पप्पू प्रजापति, परवीन, गुडिया, सरला, मीना, रीना देवी, संध्या, रूपम देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें