फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : सीएचसी ले जाते समय बिगड़ी गर्भवती की हालत, एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव के बाद नवजात को लिए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। औरंगाबाद डालचंद्र से गर्भवती को सीएचसी लाते समय रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर नसीरपुर के पास एंबुलेंस कर्मचारियों ने आशा की मदद से महिला का प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा व बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

झींझक ब्लॉक के औरंगाबाद डालचंद्र गांव निवासी अजय की पत्नी पूजा को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने आशा को जानकारी दी। इसके बाद 102 एंबुलेंस गांव बुलाई गई। आशा रेशमा गर्भवती को लेकर सीएचसी जा रही थी।
नसीरपुर के पास पूजा की हालत बिगड़ने लगी। इस पर ईएमटी श्याम ने आशा की मदद से वहीं एंबुलेंस में पूजा का प्रसव कराया। यहां पूजा ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा व बच्चा को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें