लड़की को नाबालिग बताकर शादी का विरोध किया
महिला बच्चों संग उसके यहां रहने लगी। इधर महिला को उसने अपने भतीजे संग मजदूर के बेटी की शादी का प्रस्ताव दिया। इस पर सहमति बन गई। 19 दिसंबर को बरात आई तो लड़की (वधू) के रिश्तेदार शिवली थाना क्षेत्र के गांव से पहुंचे। यहां मौसेरी सास व अन्य रिश्तेदारों ने लड़की को नाबालिग बताकर शादी का विरोध किया।
यूपी 112 पर नाबालिग की शादी की शिकायत की
कुछ परिजनों की रिश्तेदारों से मारपीट हो गई। इसके बाद रिश्तेदारों के हंगामा शुरू किया तो विवाह की रस्में थम गई। एक रिश्तेदार ने यूपी 112 पर नाबालिग की शादी की शिकायत की। इस पर रूरा थाना से हल्का इंचार्ज दरोगा शशिकांत यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
साक्ष्य देने के बाद होगी कार्रवाई
इसके बाद शादी का विरोध कर रहे रिश्तेदारों से लड़की के नाबालिग होने का साक्ष्य मांगा। कहा कि साक्ष्य देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गांव में भगवान शंकर व देवी के मंदिर में फेरे की रस्म करा दी। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि रिश्तेदार शादी का विरोध कर रहे थे।
बालिग होने का साक्ष्य पुलिस को तत्काल लेना चाहिए
उनसे लड़की के नाबालिग होने के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। लड़की की मां ने बेटी को बालिग बताया है। नाबालिग होने के साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर बाल कल्याण समिति की सदस्य माया कोरी ने बताया कि नाबालिग की शादी कराने की शिकायत पर नियमानुसार लड़की के बालिग होने का साक्ष्य पुलिस को तत्काल लेना चाहिए। किसी भी स्थिति में नाबालिग की शादी कराना अपराध है।