फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : नागरिक उड्डयन विभाग ने मांगी हवाई पट्टी की रिपोर्ट, डीएम ने बनाई चार सदस्यीय समिति

विज्ञापन
हवाई पट्टी की टूटी बाउंड्रीवॉल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। करोड़ों रुपये से बनी हवाई पट्टी देखरेख के अभाव में चार वर्ष से बदहाल है। वहां जहाज की जगह जानवर व बाइक सवार टहलते दिखते हैं। यहां बना नाला कम चौड़ाई का होने से दस गांवों में बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी के बाद प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग के अपर निदेशक प्रशासन ने हवाई पट्टी के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने कार्यों की जांच के लिए चार सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की है।
वर्ष 2014 में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। 2015 में करीब तीन अरब रुपये की लागत से शिवली के भेवान, काशीपुर, मरहताबाद व बारनपुर कहिंजरी की भूमि मिलाकर हवाई पट्टी बनाई गई।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर लंबी व साढ़े तीन सौ मीटर चौड़ी हवाई पट्टी का काम वर्ष 2017 में पूरा हो गया। वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर नुजहत अली के निर्देशन में एक टीम ने हवाई पट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया था।
साथ ही राजकीय हवाई जहाज पट्टी पर उतराकर लैंड टेस्टिंग कराई थी। इसके बाद से यहां जहाज उड़ान नहीं भर सके। धीरे धीरे हवाई पट्टी देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई। इसकी जानकारी पर प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग के अपर निदेशक प्रशासन विश्व भूषण मिश्र ने हवाई पट्टी के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यदायी संस्था राइट्स लिमिटेड की तरफ से कराए गए कार्यों के मूल्यांकन व कार्य की गुणवत्ता, ड्रेनेज सिस्टम की जांच के लिए चार सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की है।
टीम में शामिल मैथा एसडीएम रमेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई सुरेश कुमार कौशल, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शिवप्रकाश ओझा, लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड के सहायक अभियंता आशुतोष चतुर्वेदी विधान परिषद मतदान के बाद स्थलीय जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे।
हवाई पट्टी का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए डीएम स्तर से टीम बनाई गई है। विधान परिषद मतदान के बाद स्थलीय जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगी। - रमेश कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें