फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पशु व्यापारी की ईंट से कूचकर हत्या, शराब ठेका के पास मिला शव

Mon, 08 Sep 2025 02:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में पशु व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूसानगर थाना के खिरियनपुरवा निवासी पशु व्यापारी रामशरण (35) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर खेत के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक के पिता शिव नाथ ने बताया कि रविवार शाम को बेटा बाइक से शेरपुर में मवेशी बिक्री के रुपये लेने गया था। जोकि सुबह तक घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि बेटे की हत्या कर शव फेंका गया है। मौके पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एएसपी राजेश पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस को घटना स्थल के पास मृतक की बाइक, चप्पल व खून से सनी चार ईंटे मिली हैं। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें