फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : रसूलाबाद-झींझक मार्ग जाम करने पर 34 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। लापता युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसके दोस्त व परिवार वालों पर अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को रसूलाबाद-झींझक रोड जाम कर दिया था।
विज्ञापन

मामले में चौकी इंचार्ज नार खुर्द की तहरीर पर चार नामजद व 30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। विकास नगर निवासी राबिया बेगम का बेटा फैजान उर्फ छोटू (22) 10 जुलाई को लोहिया नगर निवासी प्रीतम पाल के साथ कार से कहीं गया था।
फैजान के वापस न आने और उसका मोबाइल स्विच ऑफ होने पर मां ने प्रीतम पर पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई थी। घटना के पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज राबिया बेगम व परिजनों ने शुक्रवार को रसूलाबाद-झींझक रोड जाम कर दिया था।
विज्ञापन

इस पर चौकी इंचार्ज नार खुर्द देवेंद्र कुमार की तहरीर पर विकास निगर निवासी शोएब मंसूरी, सद्दाम, खालिद व मेहराज खान व 30 अज्ञात लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने और सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिव ठाकुर ने बताया कि वीडियो व फोटो के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें