फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : दूज पर नहीं मिली बसें, ऑटो चालकों ने यात्रियों से वसूला मनमाना किराया

विज्ञापन
अकबरपुर बस स्टैंड के पास ऑटो में बैठतीं सवारियां। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में चलने वाली रोडवेज की सिटी बसें शनिवार को बहुत कम संख्या में दिखाई दीं। इस वजह से ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर चौराहे से सिकंदरा, भोगनीपुर, पुखरायां, घाटमपुर, कानपुर नगर, रनियां, सचेंडी, रूरा सहित कई अन्य जगहों के लिए बस चलती हैं। भाई दूज का त्योहार होने के चलते शनिवार को महिलाएं सुबह से ही बस स्टैंड पर पहुंचती रहीं। काफी देर इंतजार के बाद बस नहीं मिली तो ऑटो और मैजिक का सहारा लेना पड़ा। इसका चालकों ने भरपूर फायदा उठाया।
उन्होंने मनमाने तरीके से सवारियां भरीं और किराया वसूला। अकबरपुर की संगीता ने बताया कि कानपुर जाने के लिए एक घंटे तक रोडवेज बस का इंतजार किया। बस नहीं आई तो मैजिक वाहन से कानपुर जाना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान चालक ने 70 रुपये वसूले। इसी तरह रूरा जाने के लिए ऑटो चालक ने 35 रुपये वसूल लिये। सिटी बस एआरएम धर्मवीर सिंह ने बताया कि रामादेवी से अकबरपुर जाने वाले रास्ते में बसों की संख्या शनिवार को कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें