फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: छुट्टी पर आए फौजी का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान थे, कमरे में बिखरा मिला खून, हत्या का आरोप

Tue, 28 Apr 2026 10:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: झींझक में छुट्टी पर आए सेना के जवान का शव संदिग्ध हालात में खून से लथपथ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में झींझक नगर के सुभाष नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे सेना के जवान का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में कमरे के भीतर मिला। शव पर चोट के निशान मिलने और कमरे में खून बिखरा होने से मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मूलरूप से औरैया जिले के कंचौसी क्षेत्र के मुरलीपुर निवासी शिवेंद्र सिंह चौहान (38) सेना में अहमदनगर स्थित आर्म्ड रेजीमेंट में तैनात थे। वह करीब दो वर्ष से झींझक नगर के सुभाष नगर में अंकुश राजपूत के मकान में किराए पर रह रहे थे। बताया गया कि वह एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
शरीर पर चोट के निशान थे, कमरे में खून बिखरा मिला
झींझक में बन रहे अपने मकान का निर्माण कार्य देख रहे थे। मंगलवार सुबह उनका शव कमरे में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि कमरे में खून बिखरा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। घटना की जानकारी पर पत्नी निधि भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। बताया कि वह अपने बेटों देव और वेद के साथ खानपुर रोड स्थित मायके गई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें