फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पनकी में फिर सुलग उठा कूड़े का पहाड़, जहरीले धुएं ने उखड़ने लगी सांस, टेंडर के खेल में फंसा निस्तारण

Tue, 28 Apr 2026 09:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी कूड़ा प्लांट में लगी आग से पांच गांवों के 35,000 लोग जहरीले धुएं के कारण सांस लेने को तरस गए। नगर निगम अभी तक कूड़ा निस्तारण के लिए योग्य कंपनी तय नहीं कर पाया है।
  • इन गांवों के लोगों को हुई दिक्कत: बदुआपुर, पनका, जमुई, कला का पुरवा, पनकी पड़ाव।
  • इन गांवों की आबादी: 30,000 से 35000।
  • इस राजमार्ग से निकल रहे राहगीरों को भी हुई सांस लेने में दिक्कत: कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग।
विज्ञापन
पनकी में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी के ग्राम भऊ सिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में सोमवार दोपहर को आग लग गई। इसके जहरीले धुएं से बदुआपुर सहित आसपास के पांच गांवों और राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। आग बुझाने के तमाम प्रयासों के बावजूद देर शाम तक कूड़ा सुलगता रहा। प्लांट में डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से डाले जा रहे कूड़े के पहाड़ बढ़ते जा रहे हैं, जिससे बदबू और बार-बार आग लगने की समस्या है।

विज्ञापन

कूड़े की बदबू और जहरीले धुएं से परेशान गांवों के लोगों ने इससे निजात दिलाने की मांग की है। नगर निगम अभी तक कूड़ा निस्तारण के लिए योग्य ठेकेदार कंपनी तय नहीं कर पाया है। टेंडर में चयनित कंपनियों के नाम और दरें एनआईसी वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी हैं। साढ़े तीन साल पहले ईको स्टेन कंपनी को ठेका मिला था जिसे 21 करोड़ रुपये का भुगतान भी हुआ।

जमीन न मिलने से काम शुरू नहीं हुआ
कंपनी काम पूरा नहीं कर पाई इसलिए उसे हटा दिया गया। तीन साल पहले सीयूजीएल कंपनी ने कूड़े से गैस प्लांट लगाने की बात कही, लेकिन जमीन न मिलने से काम शुरू नहीं हुआ। नगर निगम सदन में सीयूजीएल के अनुबंध पर सवाल उठे और उसे निरस्त करने की मांग की गई। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय इसी संबंध में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार से मिलने लखनऊ गए।

पनकी में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
नाम पर अभी मुहर नहीं लग पाई है
इसके बाद नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण के लिए नए टेंडर मांगे। ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड, एनवायर्नमेंटल टेक्नो और भूमि ग्रीन कंपनी ने टेंडर डाले। भूमि ग्रीन तकनीकी बिड में अयोग्य हो गई। वित्तीय बिड में ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे कम धनराशि की पेशकश की। एनआईसी वेबसाइट में गत दिवस इस टेंडर की जानकारी अपलोड होने के बावजूद पहले नंबर पर आई कंपनी के नाम पर अभी मुहर नहीं लग पाई है।

बदुआपुर स्थित प्लांट में कूड़े में लगी आग बुझा दी गई है। कूड़ा निस्तारण के लिए टेंडर कमेटी की स्वीकृति के बिना कंपनी का नाम घोषित नहीं होगा। कमेटी दरों की समीक्षा कर सकती है या दोबारा टेंडर भी करा सकती है।  -कमलेश पटेल, प्रभारी अभियंता कूड़ा निस्तारण प्लांट, अधिशासी अभियंता जोन-पांच, नगर निगम

पनकी में प्लांट के पास लगा कूड़े का पहाड़ - फोटो : amar ujala
कूड़ा जलने से कार्बन मोनो आक्साइड सहित दूसरी जहरीली गैसें निकलती हैं। इनसे खतरनाक किस्म का वायु प्रदूषण होता है। ऐसे धुएं में सांस लेने से सांस, त्वचा की बीमारी, कैंसर जैसे घातक रोक हो सकते हैं।  -डॉ. जेएस कुशवाहा, मेडिसिन विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही कूड़ा निस्तारण प्लांट में आग ज्यादा लगने लगी है। इससे उठने वाले धुएं से बदुआपुर गांव में रहना मुश्किल होने लगा है। यह गांव प्लांट से सटा है। 
-मंजू देवी, बदुआपुर

 
कूड़ा निस्तारण प्लांट गांव के लिए अभिशाप बन गया है। कई साल से यही स्थित है। बताते हैं गर्मी में कूड़े में मीथेन गैस बनती है, जिसकी वजह से आग लग जाती है। स्थिति बदतर होती जा रही है।  -रामकली, बदुआपुर
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें