Kanpur Dehat News: डेरापुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्कूल वाहन चालक का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी के पास शनिवार सुबह कानपुर-इटावा हाईवे पर एक स्कूल के वाहन चालक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मुबारकपुर निवासी रवि राठौर (30) पुत्र बलराम राठौर अकबरपुर के एक स्कूल में वाहन चालक था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कांधी के पास खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। वहीं, पास में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। अनहोनी की जानकारी पर पिता बलराम, मृतक की पत्नी प्रियंका और परिजन पहुंचे। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा शुक्रवार को घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा। हत्या की आशंका जता कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।