फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का खून से लथपथ शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…जांच शुरू

Fri, 08 Aug 2025 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान में एक निर्माणाधीन मकान में युवक का खून से लथपथ शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में राजपुर थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर गांव निवासी सुमित कटियार (35) का शव शुक्रवार तड़के सिकंदरा थाना के रसधान में एक निर्माणाधीन मकान में मिला। सुमित कानपुर में सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में सुमित रसधान में अपना मकान बनवा रहा था।

विज्ञापन

शुक्रवार तड़के सुबह उनका खून से सना हुआ शव निर्माणाधीन मकान में मिला। गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुमित की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें