फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीआईएससीई की खेल प्रतियोगिताओं में शीलिंग हाउस स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
शीलिंग हाउस स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक। - फोटो : स्कूल
विज्ञापन
कानपुर। सीआईएससीई की अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में शीलिंग हाउस स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते। प्रयागराज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में तीन से पांच अगस्त तक हुई तैराकी प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा लविका कपूर ने 50 मीटर बटर फ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


यहीं हुई 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में बशार्थ विक्रम ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार से कैंट स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में हुई कराटे प्रतियोगिता में स्कूल की अमिषी वर्मा और सात्विक ने स्वर्ण पदक जीता।

योग प्रतियोगिता के रिदमिक वर्ग में छात्रा इशानवी रस्तोगी ने स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ पांचों खिलाड़ियों का चयन बंगलूरू स्थित विश्व विद्यापीठ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य वनिता मेहरोत्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ ही भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें