फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के न आने से कार्यकर्ताओं में छायी मायूसी

विज्ञापन
स्वागत समारोह को संबोधित करती विधायक प्रतिभा शुक्ला। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के सुभाष नगर नबीपुर स्थित महर्षि परशुराम वाटिका परिसर में स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह नहीं आ सके। इससे कार्यकर्ताओं में मायूसी दिखी।
विज्ञापन

बुधवार को सुभाष नगर नबीपुर स्थित महर्षि परशुराम वाटिका परिसर में अनिल शुक्ल वारसी-प्रतिभा शुक्ला फैंस क्लब, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह आयोजन समिति की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन किया जाना था। प्रदेश अध्यक्ष का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। समारोह शुरू होने से पहले भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेई, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, युगदृष्टा पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने माल्यार्पण किया।
इसके बाद विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक विनोद कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय, शारदा संखवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सचान, बब्बन शर्मा, विनोद तिवारी, पुच्चू अवस्थी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग पर विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें