किसानों को लहसुन व प्याज के बीज वितरित करते सीडीओ जोगिंदर सिंह।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विकास भवन में बुधवार को मलासा के 40 किसानों को सीडीओ जोगिंदर सिंह ने प्याज और लहसुना का बीज बांटा। इस दौरान सीडीओ ने किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
किसानों को विस्तार कार्यक्रम के तहत 0.2 हेक्टेअर में 16 किलोग्राम लहसुन के साथ 0.2 हेक्टेअर में दो किलोग्राम के हिसाब से प्याज का बीज दिया गया। सीडीओ ने कहा कि फसल में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल कृषि अधिकारी के कार्यालय से संपर्क करें। कृषि वैज्ञानिकों से भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने कहा कि किसान सम्मान निधि की तीसरी किस्त को लेकर परेशान न हो। किसानों के विसंगत डाटा को सही किया जा रहा है। डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खातों में तीसरी किस्त पहुंच चुकी है। बाकी के खातों में जल्द पहुंच जाएगी। फसल करने के दौरान दिक्कत होने पर जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।