फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : हाईवे के अवैध कट से निकलने के दौरान बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा। बाजार करके घर लौट रहे बाइक सवार को हाईवे के अवैध कट से निकलने के दौरान बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भेजा गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के साहनीपुर गांव निवासी रूपनारायण कटियार (55) किसान थे। वह शनिवार को बाइक से खोजाफूल की बाजार आए थे। यहां से खरीदारी कर घर लौट रहे थे।
कानपुर इटावा हाईवे पर खोजाफूल गांव के पास अवैध कट से निकलने के दौरान इटावा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रूपनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

वहां डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने रूपनारायण को मृत घोषित कर दिया। थाना निरीक्षक रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें