फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 03 Jul 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास रविवार को कानपुर-झांसी हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर पेड़ से टकरा गया। मौके से भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास कानपुर-झांसी हाईवे किनारे एक युवक खड़ा था। इस दौरान पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया और डंपर से कुचल कर उसकी मौत हो गई। बाइक डंपर में फंस जाने से वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर मौके से भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। मृतक की जेब से मिले कागजों और मोबाइल नंबरों से संपर्क करने पर उसकी पहचान जालौन थाना कदौरा के बसरेही निवासी उदित नारायण (27) के रूप में हुई।

पुलिस ने पिता हरिगोविंद को घटना के संबंध में सूचना दी। परिजनों के अनुसार उदित बाइक से देवराहट में रिश्तेदारी में आया था। लौटते समय हादसा हो गया। उदित की मौत से पत्नी राधा, मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मृतक के पिता हरगोविंद ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल प्रमोद शुक्ल ने बताया कि डंपर के संबंध में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नंबर प्लेट पर कालिख लगा दौड़ा रहा था डंपर
कानपुर-झांसी हाईवे पर युवक की जान लेने वाले डंपर की नंबर प्लेट पर चालक कालिख लगाकर चल रहा था। वहीं, वाहन के पीछे की नंबर प्लेट टूटी है। जानकारों के अनुसार ओवरलोडिंग के दौरान चालान व हादसों के समय बचने के लिए चालक नंबर प्लेट को छुपाकर चलते हैं। इस लिए इस पर कई बार कालिख, गंदगी या फिर टेप चिपका देते हैं। इससे भागते समय वाहनों का आनलाइन चालान नहीं हो पाता है। वहीं हादसे के बाद लोग पूरा नंबर नहीं जान पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें