फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कानपुर-इटावा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Fri, 28 Apr 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर देहात में रायपुर बंबा के पास गुरुवार की देर शाम कानपुर से अकबरपुर आने वाली लेन पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक सवार के सिर पर लगा हेलमेट निकलने से उसे गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


कानपुर नगर के रावतपुर निवासी फहीम का बेटा मोहम्मद सलमान खान (28) गुरुवार की देर शाम बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। रायपुर बंबा के पास तेज रफ्तार वाहन बाइक में पीछे से टक्कर मारता हुआ निकल गया।
इससे सलमान उछल कर सड़क पर गिर गया। इस दौरान हेलमेट निकलने से उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे दरोगा प्रभाकर यादव ने एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें