फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकले दो-दो हजार के कटे फटे नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से शुक्रवार को दो-दो हजार रुपये के कटे फटे नोट निकले। एटीएम से फटे नोट निकलने पर लोग परेशान हुए। शाखा प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने नोट बदलवाने का भरोसा दिया। नोट बदलने के लिए ग्राहकों को घंटों लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

खलीलपुर गांव के अजीत यादव ने बताया कि उसे इलाज कराने के लिए दस हजार रुपये की जरूरत थी। स्टेट बैंक के एटीएम पहुंचकर रुपये निकाले तो सभी पांच नोट कटे फटे निकले। यह देख शाखा प्रबंधक से शिकायत की। उन्होंने कैशियर के आने पर नोट बदलवाने का भरोसा दिया। इस बीच एटीएम से नोट निकालने वालों की संख्या बीस से अधिक हो गई। सबके साथ यही समस्या थी। यह सभी लोग नोट बदलने पहुंचे। वहां घंटों लाइन लगानी पड़ी। शाखा प्रबंधक मनीष ने बताया कि एटीएम में कटे फटे नोट कैसे रखे गए, इस बारे में जानकारी की जाएगी। सभी ग्राहकों के नोट बदलवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें