फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : हाईवे से मवेशी का शव नहीं हटने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को समझाते कोतवाल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के तिवारीपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। काफी देर तक शव मौके से नहीं हटाए जाने से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बारा टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस ने सभी को शांत कराया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश के बाद भी पशु चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन ने छुट्टा मवेशियों को गोआश्रय स्थलों में पहुंचाने का काम शुरू नहीं किया है। मवेशियों के सड़क पर घूमने से लोग व पशु हादसों का शिकार हो रहे हैं।
शुक्रवार को कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर के तिवारीपुर (बाढ़ापुर) गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सड़क पर घूम रही एक गाय की मौत हो गई। काफी देर तक शव मौके से नहीं हटाए जाने पर कुछ लोगों ने बारा टोल प्लाजा के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

जब तक टोल प्रबंधन के कर्मचारी क्रेन लेकर वहां पहुंचते बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए। शव नहीं हटाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी। सूचना पर पहुंचे अकबरपुर थाना प्रभारी को टीम के साथ देख पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने गाय का अंतिम संस्कार कराने का भरोसा देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद टोल प्लाजा की टीम ने गाय के शव को एक स्थान पर दफना दिया।
टोल प्लाजा के एडीएम मनोज शर्मा ने बताया कि बंजरग दल के लोगों ने उनके कर्मचारियों से अभद्रता की है। मवेशियों के शव को दफनाने का जिम्मेदारी प्रशासन की है। इसके बाद उनके कर्मचारी मवेशियों के शव दफनाने का काम करते हैं।
कुछ लोग बेवजह दबाव बनाने के लिए हंगामा करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से गाय की मौत हुई थी। मौके पर पहुंचकर कुछ युवकों ने नारेबाजी की, उन्हें समझा कर शांत करा दिया गया। गाय का शव दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें