फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बहू को जिंदा जलाने का प्रयास, पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात (रसूलाबाद)। विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सचेंडी भगवंतपुर निवासी अनामिका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले रसूलाबाद तुलसी नगर के सोनू से हुई थी। शादी के छह माह बाद से ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसको प्रताड़ित करने लगें।
पांच अक्तूबर को ससुरालीजनों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस पर वह किसी तरह बचकर अपनी मां अनीता के पास पहुंची और घटना बताई। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि अनामिका की तहरीर पर पति, सास सरोजनी, ससुर सरमान, देवर दीपक और मोहित, नंद स्मृति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हई है।
विज्ञापन

बुलेट व एक लाख न मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न, रिपोर्ट
कानपुर देहात (रसूलाबाद)। दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रसूलाबाद चतुर निवादा निवासी कामिनी ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले कानपुर नगर के ऋषि सिंह से हुई थी।
तीन माह बाद से ससुराल पक्ष ने पिता योगेंद्र से एक लाख रुपये और बुलेट की मांग कर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। वहीं, 15 सितंबर को ससुराली वाले मायके आए और परिजनों को पीट दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि कामिनी की तहरीर पर पति ऋषि, सास ऊषा, ससुर वीरेश, जेठ अतुल, ननद अर्चना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें