मंगलवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर कोतवाली जा रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विक्रम सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।
हरदोई जिले में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा मार्ग के पास बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में होमगार्ड के सिर में गंभीर चोटें आईं। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। होमगार्ड हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शर्मा हाल्ट निवासी विक्रम (50) होमगार्ड था। उसकी तैनाती इन दिनों शाहाबाद कोतवाली में थी। मंगलवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर कोतवाली जा रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से विक्रम सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए हायरसेंटर रेफर कर दिया।
इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी राजेश्वरी और दो विवाहित पुत्र व दो विवाहित पुत्रियां हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।