फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गौसगंज स्थित घर में मिला एएनएम का शव, सीढ़ी लगा घर में पहुंची पुलिस

विज्ञापन
गौसगंज में महिला की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। गौसगंज स्थित घर में अकेली रह रही एएनएम का शव गुरुवार को एक कमरे में बंद मिला। भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़ कमरे से शव निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। वहीं, सीओ तनु उपाध्याय ने भी पड़ताल की।
विज्ञापन

घाटमपुर के दहेली गांव निवासी अविनाश ने बताया कि बुआ सुधा (59) गौसगंज स्थित घर में अकेले रहती थीं। वह देवीपुर सीएससी से संबद्ध सनायाखेड़ा सेंटर में एएनएम पद पर तैनात थीं। बुधवार की रात बुआ सुधा को कई बार फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं।
इसके बाद गुरुवार की सुबह फिर फोन मिलाया तो नहीं उठा। इस पर वह मां सरोज देवी के साथ गौसगंज स्थित बुआ के घर आया। मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। पड़ोसियों ने सुबह से उनके नहीं निकलने की जानकारी दी। इस पर सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सीढ़ी के सहारे परिजनों के साथ घर की दूसरी मंजिल में पहुंच कर पुलिस ने कमरे का कुंडा तोड़कर देखा तो बुआ सुधा फर्श पर मृत मिलीं। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि एएनएम का शव घर के अंदर कमरे में बंद था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि एएनएम सुधा ने बुधवार को ड्यूटी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें