फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : परौंख में आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र सौर ऊर्जा से हुए रोशन

विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र पर लगे सोलर पैनल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। परौंख में वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए सार्वजनिक भवनों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की पहल की गई है। इसके तहत आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र में नेडा की ओर से सौर ऊर्जा प्लेट, इन्वर्टर व बैटरी लगवाई गई है। मंगलवार की शाम यह स्थल जगमग हुए तो ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
विज्ञापन

परौंख गांव में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री तीन जून को आ रहे हैं। कार्यक्रम के पूर्व कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने परौंख गांव के विकास कार्यों की हकीकत जांची थी। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश की समस्या से उन्हें अवगत कराया था और बिजली की निर्भरता खत्म करने की बात कही थी। इस पर उन्होंने सौर ऊर्जा सिस्टम लगवाने पर सहमति जताई थी।
इसी क्रम में नेडा की ओर से परौंख गांव के मिलन केंद्र में पांच किलोवाट, आंबेडकर पार्क में दो किलोवाट व आंगनबाड़ी केंद्रों में ढाई सौ वाट की सौर ऊर्जा यूनिट लगाई हैं। मंगलवार की शाम यह स्थल जगमग हुए तो ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा यूनिट लगाने आए लखनऊ के अनुभव इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने बताया कि सौर ऊर्जा के पैनल की प्लेटों को समय-समय पर पानी से साफ करते रहना चाहिए। इससे वोल्टेज सही मिलता है।
उन्होंने बताया कि बैटरियों में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। समय समय पर इसकी जांच करते रहना चाहिए। ग्राम पंचायत सचिव अमित त्रिपाठी ने बताया कि कई सार्वजनिक भवनों पर सौर ऊर्जा यूनिट लगाई जा रही है। अभी इन्हें ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें