फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : सरवनखेड़ा और राजपुर पीएचसी में पूरे मिले सभी मानक, मिला एनक्यूएएस प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की दो पीएचसी में भारत सरकार की ओर से निर्धारित सभी मानक पूरे मिलें। इस पर इन्हें राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) का प्रमाण पत्र दिया गया है। इस पर सीएमओ ने डीएम, सीडीओ और चिकित्सकों का आभार जताया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि सरवनखेड़ा और राजपुर पीएचसी में मानकों की जांच के लिए तमीलनाडू और छत्तीसगढ़ से डॉक्टर आए थे। उन्होंने एक-एक सुविधाओं को चेक किया था।
शुक्रवार शाम को भारत सरकार की ओर से परिणाम जारी हुआ तो इसमें प्रदेश के सात स्वास्थ्य केंद्रों में सभी मानक पूर्ण मिले। इसमें राजपुर और सरवनखेड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि डीएम नेहा जैन व सीडीओ सौम्या पांडेय ने व्यवस्था को सुधारने में काफी जोर दिया था। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. डीके सिंह और डॉ. विशाल दिवाकर व स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें