फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: आज अकबरपुर पहुंचेंगे अखिलेश; सपा नेता हारून की बेटी की शादी में होंगे शामिल, स्वागत की तैयारी

Wed, 08 Apr 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर दो बजे कानपुर देहात के अकबरपुर बारा में सपा नेता हारून की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे। सुबह अचानक तय हुए इस कार्यक्रम के तहत वह करीब आधा घंटा रुककर कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार दोपहर करीब दो बजे अकबरपुर बारा में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे। कार्यक्रम के तहत वह सपा नेता हारून की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन का कार्यक्रम बुधवार सुबह ही तय हुआ। इस दौरान वह पार्टी के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर करीब आधे घंटे रुकने के बाद वह वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें