फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच घरों में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। जगम्मनपुर धीर गांव में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग से पांच घरों की गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों की जानकारी के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एसडीएम ने जांच के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर धीर निवासी अख्तर अली सोमवार को पत्नी जैबन्निसा के साथ खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान घर में चूल्हे की चिंगारी से फू स के छप्पर में आग लग गई। गांव के अधिकतर लोग खेत पर काम कर रहे थे। कुछ देर बाद शमशाद अली, इंसान अली, शहजाद अली, नौशाद अली के घर में भी आग लग गई। जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी एसडीएम को दी गई। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवारों को कंबल और राशन की व्यवस्था कराई गई है। क्षति के आंकलन के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें