फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सिकंदरा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की पुलिस नियम-कानून के बजाय अपनी मर्जी से काम करती है। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद भी जब मर्जी आती है रिपोर्ट दर्ज करती है या आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार करती है। ऐसा ही मामला शनिवार को सिकंदरा थाना पुलिस का सामने आया है।
विज्ञापन



सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ 11 सितंबर को अनुज कुमार और रामकिशोर ने घर के पास ही छेड़छाड़ की। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ साधारण छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन मामले को दबाकर बैठ गई।

पुलिस ने पीड़ित युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, तो उसके छह माह की गर्भवती होने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने आरोपी अनुज और रामकिशोर की तलाश तेज की। दोनों को शनिवार को गांव से ही दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद दर्ज एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीडि़त युवती की डॉक्टरी रिपोर्ट और बयानों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा विवेचना के दौरान बढ़ाई गई।
विज्ञापन


दोनों आरोपी काफी समय से युवती का शारीरिक शोषण कर रहे थे। इससे वह गर्भवती हो गई थी। शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें